20 Apr 2024, 10:59:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी गायिका का गला काटकर हत्‍या करने की कोशिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 7:02PM | Updated Date: Jun 29 2017 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। उत्‍तरप्रदेश के मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के छोटी रस्‍तीपुर में 26 साल की भोजपुरी गायिका सोनी सिन्‍हा के गले पर चाकू से प्रहार कर हत्‍या का प्रयास किया गया। इस वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर पिटाई कर दी। लेकिन अफरातफरी के बीच वह भाग निकला। 

सोनी सिन्‍हा जब अपने बहन के घर से रात नौ बजे किसी प्रोग्राम मे जा रही थी। इसी दौरान उसका परिचित राहुल नामक युवक आया और गले पर चाकू से प्रहार कर हत्‍या का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह गायिका को हमलावर के चंगुल से छुड़ाया और जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया। गायिका की हालत गंभीर बनी है। लोगों के अनुसार युवक का गायिका के यहां आना जाना था और दोनों साथ काम भी करते थे। हमले से पहले फोन न उठाने को लेकर उसका गायिका से विवाद भी हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »