20 Apr 2024, 17:43:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रवि किशन के साथ काम करना सपना पूरा होने जैसा : सपना गिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2017 2:16PM | Updated Date: Jun 28 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की नवोदित अभिनेत्री सपना गिल का कहना है कि मेगास्टार रवि किशन के साथ काम करना उनके लिये सपना पूरा होने जैसा है।

प्रियंका की फिल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स और डॉ नेहा शांडिल्य की फिल्म निर्माण कंपनी रोज़ क्वार्ट्ज एंटरटेन्‍टमेंट के बैनर तले बनी फिल्म काशी अमरनाथ से सपना गिल भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत कर रही है। फिल्म में वह रवि किशन के साथ रोमांस करती नजर आयेगी। सपना का मानना है कि रवि किशन जैसे सुपरस्टार के साथ अभिनय करना एक सपने के साकार होने जैसा है। उन्हें बेहद खुशी है कि इस फिल्म के जरिए उन्हें यह मौका मिला है।
 
सपना गिल ने कहा, "यह फिल्म मेरे करियर के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म साबित होगी। फिल्म में मेरा किरदार बहुत महत्वपूर्ण है। मैं चाहती हूं कि मैं अपने किरदार के सहारे लोगों पर अपने अभिनय की छाप छोडू। रवि किशन जैसे मंझे हुए कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना थोड़ा मुश्किल काम था, लेकिन उन्होंने शूटिंग के दौरान काफी सहयोग दिया जिससे मैं जल्द ही सहज हो गई।
 
गौरतलब है कि रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के एक मात्र स्टार हैं जिन्होंने कई नयी अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। अक्षरा सिंह ने रवि किशन के साथ ही सत्यमेव जयते से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। अंजना सिंह ने भी फिल्म फौलाद से भोजपुरिया पर्दे पर रवि किशन के अपोजिट अपना सफर शुरू किया था। नगमा, रंभा और भाग्यश्री जैसे नामचीन सितारों ने भोजपुरी फिल्मो में कदम रखा तो उनके हीरो रवि किशन ही थे और अब रवि किशन के साथ सपना गिल भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रख रही है।
 
काशी अमरनाथ में रवि किशन और सपना गिल के अलावा दिनेश लाल यादव निर हुआ और आम्रपाली दुबे की भी अहम भूमिका है। रवि किशन ने बताया कि भोजपुरी फिल्मो के सफर में लगभग 50 नई अभिनेत्रियों के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »