29 Mar 2024, 03:25:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रजनीकांत की ‘2.0’ फिल्म अब 2018 में रिलीज होगी, लेकिन अभी इसे लेकर बहुत क्रेज है और डिटेल भी सामने आ गई है। अभी तक कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार फिल्म में क्रो का रोल करेंगे। यानी एक ऐसा इंसान जो कौए की तरह बन जाता हो। अक्षय का लुक देखकर सभी को कुछ ऐसा ही लग रहा था, लेकिन हाल में आई खबर मुताबिक, अक्षय कुमार ‘2.0’ फिल्म में एक एलियन का रोल कर रहे हैं। फिल्म की टैगलाइन भी यही है कि, दुनिया सिर्फ इंसानों के लिए नहीं है। 2016 में ही फिल्म ‘2.0’ का लुक सामने आ गया था। इसे लेकर अक्षय कुमार ने स्वीकारा भी था कि बॉलीवुड में 25 साल बिताने पर भी उन्हें इतना मेकअप नहीं करना पड़ा जितना ‘2.0’ के लिए हो रहा है। उनको यह लुक देने के लिए मेकअप में करीब 5 घंटे लगते थे। इस फिल्म के प्रचार के लिए रजनीकांत और अक्षय कुमार की विशाल तस्वीर वाला हॉट एयर बलून दुनियाभर में ले जाया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »