29 Mar 2024, 02:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्मों से पहले ऐसा काम करती थीं श्रद्धा करती, जानकर चौंक जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 2:03PM | Updated Date: Jun 27 2017 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर नहीं की थी। हीरोइन बनने से पहले वह कॉफी शॉप में काम किया करती थीं। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर की मानें तो बॉस्टन में पढ़ाई के दौरान वह वहां की एक पॉपुलर कॉफी चेन में काम किया करती थीं। 
 
काम का एक एक्सपीरियंस लेने और थोड़ा इंडिपेंडेंट महसूस करने के लिए उन्होंने कॉफी शॉप में काम करने का फैसला लिया था। साथ ही यह एक्सट्रा पॉकेट मनी कमाने का भी एक जरिया था। आशिकी-2 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली श्रद्धा आज इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं। जल्द ही वह फिल्म हसीना पार्कर में नजर आने वाली हैं। 
 
इस फिल्म में उनके भाई सिद्धांत कपूर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में भी वह 'हसीना' यानी श्रद्धा के भाई के रोल में नजर आने वाले हैं। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सिद्धांत दाऊद इब्राहिम के किरदार निभाते दिखेंगे। इससे पहले वो शूट आउट एट वडाला(2013), अग्ली(2014), जज्बा(2015) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »