29 Mar 2024, 11:42:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लव लेटर लिखने की उम्र में शुरू किया था संघर्ष : कंगना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 11:35AM | Updated Date: Jun 26 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना अपनी बेबाक आवाज के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा विवादों में ही रहती आई हैं पर इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और वे लगातार सफलता की तरफ बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में वे अनुपम खेर के शो में नजर आईं। अनुपम के शो में 30 साल की कंगना ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जिस छोटी उम्र में लव लेटर लिखना और डेट पर जाना चाहिए था उस उम्र में वह काम में बहुत बिजी थीं। उस समय महेश भट्ट जैसे टैलेंटेड लोगों के साथ मैं अपना करियर बनाने में लगी हुई थीं। 

कंगना ने आगे कहा कि उसे कभी बच्चों की तरह खेलने का समय नहीं मिला। 17 साल की उम्र में ही मैंने कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया था। उस समय मेरी स्थिति करो या मरो की बन गई थी। 
 
 नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर के साथ हुए विवाद पर भी खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 'करण के साथ हुए विवाद पर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।' मेरा अपना प्रोडक्शन है। मैं खुद के बारे में लोगों को बताना चाहती हूं और इसमें कोई बुराई नहीं है। करण ने नेपोटिज्म पर एक ब्लॉग लिखा है और उससे वे लोगों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं।
 
इसके अलावा उन्होंने स्टार किड्स को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि स्टार किड्स को फायदा ज्यादा होता है। साथ ही उन्होंने दो लोगों के बीच होने वाली तकरारा को लेकर भी कहा। आपको बता दें कि कंगना की आने वाली फिल्में हंसल मेहता की सिमरन और मणिकार्णिका की द क्वीन आॅफ झांसी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »