25 Apr 2024, 07:52:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक्सीडेंट के बाद ऐसा हुआ इस एक्ट्रेस का हाल, सिर पर लगे 7 टांके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 12:37PM | Updated Date: Jun 25 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस प्रियंका महाराज कुछ दिन पहले एक्सीडेंट को गया था। एक्सीडेंट के बाद प्रियंका का बुरा हाल हो गया है। ये हिरोइन पिछले दिनों मुंबई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं थी। गंभीर रुप से घायल प्रियंका के सिर में सात टांके लगे हैं। 
 
ऐसे हुआ एक्सीडेंट का खुलासा
प्रियंका फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जहां उनसे मिलने पहुंचे किसी शख्स ने उनकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की, जिसके बाद उनके साथ हुए हादसे की जानकारी दुनिया के सामने आई। 
 
कार ने मारी टक्‍कर, फटा सर
बताया जा रहा है कि रविवार को प्रियंका सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रियंका सड़क पर गिर गईं और उनका सिर फट गया। 
 
परिजन परेशान 
पटना की रहने वाली प्रियंका अब तक चार फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं। उनकी एक फिल्म रिलीज हो चुकी है। प्रियंका के घायल होने के बाद परिजन परेशान हैं और फैंस बेहद तकलीफ में हैं। 
 
जल्द ठीक होने की दुआ
प्रियंका के फेसबुक पेज पर दर्शकों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है. लोगों ने लिखा है कि आपके साथ आपके चाहने वाले लोगों की दुआएं हैं और भगवान आपको जल्द ठीक करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »