19 Apr 2024, 07:25:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शुटिंग के चलते शाहिद ने छोड़ा घर, शिफ्ट हुए होटल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 6:01PM | Updated Date: Jun 24 2017 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के स्‍टार शाहिद कपूर ने अपना घर छोड़ दिया है और गोरेगांव के एक होटल में रहने चले गए है। वैसे तो कई स्टार्स मुंबई में अपना घर होते हुए भी दूसरे घर में शिफ्ट हो जाते हैं। लेकिन शाहिद किसी घर की जगह होटल में रह रहे हैं। दरअसल, वो इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं जिस वजह से उन्हें होटल में शिफ्ट होना पड़ा जिससे की उन्हें काम पर जाते समय मुंबई के ट्रैफिक का सामना ना करना पड़े। पद्मावती में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी हैं। ये कलाकार भी फिल्म सिटी के पास ही आकर रहने लगे हैं और अब शाहिद भी इन्हीं की राह पर चल दिए हैं।

बताया जा रहा है की शाहिद के रोज आने-जाने में 4 घंटे बर्बाद होते थे इसलिए उन्‍होने  पिछले शिड्यूल के लिए फिल्म सिटी के नज़दीक के एक होटेल में शिफ्ट हो गए। वह रोज़ सुबह जल्दी शूटिंग करते हैं और देर रात तक शूट करते रहते हैं। फिल्म में उन्हें दो लुक्स में नज़र आना है इसलिए वर्कआउट करना उनके लिए बेहद ज़रूरी है। शाहिद वहां कुछ और हफ्ते रहेंगे।'

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »