19 Apr 2024, 13:14:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी की मम्मी को चाहिए ऐक्टर रणबीर कपूर जैसा दामाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 2:28PM | Updated Date: Jun 24 2017 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हर मां अपनी लड़की के लिए एक अच्‍छे लड़के की तलाश करती है। स्‍टार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की मम्मी की भी यही ख्वाहिश है। कि उनको भी अपनी बेटी सोनाक्षी के लिए गुड लुकिंग लड़का मिले। हाल ही में खबर आई थी कि सोनाक्षी का अफेयर बंटी सचदेवा के साथ चल रहा है। लेकिन सोनाक्षी की मां ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि टीवी शो नच बलिए 8 के फिनाले में पहुंची सोनाक्षी की मम्मी पूनम सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी अभी शादी के लिए तैयार नही है। सोना को तभी शादी करनी चाहिए जब वे पूरी तरह तैयार हो। उन्होंने सोनाक्षी को यह सलाह भी दी कि उन्हें ऐसे लड़के से शादी करनी चाहिए जो उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करे। पूनम ने यह भी कहा कि सोनाक्षी का परफेक्ट मैच यानी उनका दामाद ऐक्टर रणबीर कपूर जितना गुड लुकिंग होना चाहिए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »