26 Apr 2024, 02:04:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट सिल्वर स्क्रीन पर विक्की कौशल के साथ जोड़ी जमाने जा रही है। गुलज़ार की बेटी मेघना गुलज़ार 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान की एक कहानी पर फिल्म बनाने वाली हैं जिसमें आलिया को एक कश्मीर लड़की की भूमिका निभाएंगी। फिल्म का नाम राज़ी होगा और विक्की कौशल फिल्म में आलिया के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म के बारे में मेघना ने पुष्टि कर दी है।

राज़ी , जुलाई से फ्लोर पर जायेगी। विक्की के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। विक्की ने मसान फिल्म के जरिये काफी सराहना पाई है। यह फिल्म हंिरदर सिक्का की किताब कॉंिलग सहमत पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की भूमिका में हैं जो एक कश्मीरी लड़की से शादी करते हैं। विवाह के बाद वह अपनी बेगम के जरिए भारतीय सेना को ऐसी गुप्त सूचनाएं देता है जिससे भारतीय सेना के जवानों की जान बच जाती है। फिल्म राज़ी करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शंस और जंगली पिक्चर्स बना रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »