25 Apr 2024, 00:25:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में करिश्मा कपूर को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अभिनेत्रियों को फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किये जाने के तरीके को बदलकर अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई।

25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने कैरियर की  शुरूआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म  .प्रेम कैदी.  से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका हरीश ने निभायी। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी साथ ही करिश्मा के अभिनय को भी सराहा  गया।
 
फिल्म 'प्रेम कैदी' की सफलता के बाद करिश्मा ने पुलिस आॅफिसर. जिगर अनाड़ी. अंदाज अपना अपना. दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। इन फिल्मों को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन कामयाबी का  श्रेय बजाये उनके फिल्म अभिनेताओं को अधिक दिया गया।
 
करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से चमका। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे। बेहतरीन गीत.संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने   करिश्मा को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »