19 Apr 2024, 10:31:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फैन्स से मिलने के बाद राजनीति में जाने का फैसला लेंगे रजनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 9:32PM | Updated Date: Jun 22 2017 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरूवार को राजनीति में शामिल होने की अटकलों पर कहा है कि वह जब भी राजनीति में शामिल होंगे तब इसके बारे में पूरी जानकारी देंगे। उन्होंने अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

     
राज नेताओं के साथ उनकी मुलाकात के संबंध में एक सवाल के जवाब में अभिनेता ने चेन्नई एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा, "मैंने इससे इनकार नहीं किया है। हम निर्णय लेने के लिए अभी तक चर्चा कर रहे हैं।
     
बता दें कि, मई में अपने फैन्स से मुलाकात करने वाले अभिनेता ने उनसे "युद्ध की तैयारी" करने के लिए कहा था कि वे राजनीति में प्रवेश करने पर विचार कर सकते हैं।
 
रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैं आने वाली फिल्म "काल" की शूटिंग के लिए मुंबई जा रहा हूं। उन्होंने कहा, अब तक शूटिंग सुचारू रूप से चल रही है।" अभिनेता ने यह भी कहा कि वह सितंबर-अक्टूबर में फिर से अपने फैन्स से मिलेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »