19 Apr 2024, 18:58:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

घर में मौजूद नहीं था ये एक्‍टर....तो बीएमसी ने गिरा दिया बंगला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 4:56PM | Updated Date: Jun 21 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने  अभिनेता अरशद वारसी के बंगले में अवैध तौर पर बनाया गया एक हिस्सा ढहा दिया है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कुछ वर्ष पहले एयर इंडिया के एक कर्मचारी से बंगला खरीदने के बाद मरम्मत के नाम पर अवैध रूप से अतिरिक्त निर्माण कराया गया था। 
 
उन्होंने बताया कि शांतिनिकेतन (एयर इंडिया) को-आॅपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के सदस्यों ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज करायी थी। अधिकारी ने बताया कि निगम की तोड़-फोड़ टीम ने शनिवार को अभिनेता को नोटिस दिया और सोमवार को अवैध हिस्सा ढहा दिया गया। उन्होंने कहा- हमने अवैध हिस्से के एक भाग को गिरा दिया क्योंकि अभिनेता अपने बंगले में मौजूद नहीं थे। बाकी अवैध निर्माण जल्द ही गिराया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »