23 Apr 2024, 17:27:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका की ड्रेस देख भड़के लोग- खुब उड़ाया मजाक, दी गालियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2017 2:44PM | Updated Date: Jun 21 2017 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड में सनसनी मचाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी ड्रेस के कारण ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। प्रियंका ने एक बार फिर ऐसी ड्रेस पहनी कि लोग उन्हें देखकर मजाक उड़ाने लगे और गालियां देने लगे। कुछ लोगों ने प्रियंका को तमीज के कपड़े पहनने की सलाह तो कुछ ने उन्हें इस कलरफुल ड्रेस में देखकर जोकर कह डाला।
 
प्रियंका हाल में छुट्टियों पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और हॉलीवुड फिल्म 'ए किड लाइक जेक' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रियंका इस समय प्रेग में छुट्टियां मना रही हैं जहां से वह अपनी तस्वीरें और अनुभव लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। एक ऐसी ही तस्वीर प्रियंका ने शेयर की और लोग उन्हें जोकर बुलाने लगे।
 
दरअसल प्रियंका ने मल्टी कलर का एक स्ट्रीप्ड शूट पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत और डिफरेंट लग रही थीं। लेकिन प्रियंका की ये ड्रेस लोगों को पसंद नहीं आई और लोगों ने उन्हें काफी सुनाई। प्रियंका की इस ड्रेस लोगों ने परदे और बेडशीट जैसा बताया। कुछ यूजर्स ने लिखा कि वह रणवीर सिंह की बहन लग रही हैं। इससे पहले रणवीर ऐसी ड्रेस पहन चुके हैं। एक ट्रोलर ने लिखा कि ये झंडा कहां से लपेट लिया प्रियंका। कुछ ने लिखा कि प्रियंका कुछ भी पहन लेती हैं चाहे अच्छा लगे या न।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »