20 Apr 2024, 04:17:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज की आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। करण जहां लंदन से है वहीं चरण पंजाब के चंडीगढ़ से है।

फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है। ‘मुबारकां’ का निर्माण सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस और अश्विन वर्डे और मुराद खेतानी की सिने 1 स्टूडियोज ने किया है और यह 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
 
फिल्म में अनिल कपूर भी हैं जो करतार सिंह की भूमिका में दिखेंग। फिल्म में कॉमेडी तब शुरु होती है जब करण और चरण की फैमिली उनके लिए दुल्हन को ढूंढने निकलती है। दुल्हन खोजने के दौरान कई सारे कॉमेडी सीन क्रिएट होते हैं जिसे फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर…
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »