20 Apr 2024, 03:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी फिल्म 'जग्गा जासूस' में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। चर्चा इस बात की है कि शाहरुख भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। 'ट्यूबलाइट' के बाद शाहरुख 'जग्गा जासूस' में भी एक मेहमान भूमिका में होंगे। पिछले साल शाहरुख 'जग्गा जासूस' के सेट पर देखे गए थे।
 
कहा जा रहा है कि शाहरुख ने हाल ही में 'जग्गा जासूस' में काम करने की अपनी सहमति दी है। मेहमान भूमिका को निभाने के लिए शाहरुख को राजी करने में फिल्म मेकर्स को थोड़ी परेशानी भी हुई। शाहरुख का यह छोटा लेकिन एक महत्वपूर्ण रोल होगा जो फिल्म के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। यदि यह खबर सच है तो इस साल शाहरुख का यह दूसरा बड़ा कैमियो होगा। शाहरुख खान सलमान की अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी एक जादूगर का किरदार निभाते नजर आएंगे। 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज होगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »