25 Apr 2024, 16:03:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

...तो लड़की को कीस करने पर अपने बेटे का होंठ चीर देंगे शाहरूख खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 2:03PM | Updated Date: Jun 20 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता किंग खान शाहरूख ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए। शाहरूख ने अपने बड़े बेटे आर्यन को लेकर कहा कि अगर वह किसी भी लड़की को किस करता है तो मैं उसके होंठ चीर दूंगा। शाहरूख से जब पूछा गया कि वह एक सख्‍त और कड़क पिता है तो शाहरूख ने जवाब दिया कि वह काफी कूल फादर हैं लेकिन वक्‍त आने पर वह अपने बच्‍चों के लिए ओवर प्रोटेक्टिव भी हो सकते है।
 
बीते दिनों शाहरूख ने करण जौहर के शो में कहा था कि अगर कोई लड़का उनकी बेटी सुहाना को किस करेगा तो वह उस लड़के के होंठ चीर देंगे। इसी बात पर जब शाहरूख से पूछा गया कि अगर आर्यन किसी लड़की को किस करते हैं तो क्या वह उनके साथ क्या करेंगे। इस सवाल के जवाब में शाहरूख ने बहुत ही चौंकाने वाला जवाब दिया जो आजकल शायद ही कोई पिता अपने बेटे के लिए कहे।
 
शाहरूख ने कहा कि हां वह आर्यन के भी होंठ चीर देंगे अगर उसने किसी लड़की को छेड़ा या बिना मर्जी के किस किया तो उस समय उस लड़की का पिता होने के नाते मैं अपने बेटे को माफ नहीं करूंगा। मेरे बेटे के स्‍टार होने के कारण किसी लड़की को दु:ख पहुंचाने और छूने का कोई हक नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और वूमेन हैरेसमैंट पर शाहरुख ने कहा था कि अगर उनका बेटा आर्यन किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करेगा तो वह उसका सिर काट देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »