25 Apr 2024, 21:30:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। विवादो से घिरी फिल्‍म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' अब आखिर भारत में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इसका एक पोस्‍टर रिलीज किया गया है जो कि काफी बोल्‍ड नजर आ रहा है। इस फिल्‍म में रतन पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, प्लाबिता बोरठाकुर और आहना कुमरा लीड रोल में है। इसके अलावा एक्टर सुशांत सिंह और विक्रम मेसी भी इसमें नजर आएंगे। इस फिल्‍म को प्रकाश झा ने प्रोड्यूस किया है और अलंकृता श्रीवास्तव इस फिल्‍म के डयरेक्टर है। आपको बता दें कि 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को इंटरनेशनल लेवल पर काफी सराहना मिली है और ये फिल्‍म अब तक 10 अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।
 
महिला प्रधान इस फिल्म में गाली-गलोच और अश्लीलता दिखाई गई है जिस वजह से सेंसर बोर्ड अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। इस फिल्‍म को पहले 28 जुलाई को रिलीज करना था। पर उस दिन अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की 'मुबारकां' रिलीज हो रही है जिस वजह से इसकी डेट बदल दी गई।अब यह फिल्‍म 21 जुलाई को  रिलीज होगी। इस फिल्‍म का ट्रेलर 14 अक्टूबर 2016 को पहले ही रिलीज किया जा चुका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »