23 Apr 2024, 17:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब अचानक अमिताभ के कमरे में घुस गई लड़की, खोलने लगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2017 1:29PM | Updated Date: Jun 19 2017 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्‍चन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर आप भी काफी शॉक हो जाएंगे। बॉलीवुड सितारे चाहते हैं कि उन्हें अपने फैंस का प्यार मिलता रहे लेकिन कभी-कभी ये प्यार उनके लिए मुसीबत बन जाता है। ऐसा ही कुछ अमिताभ बच्चन के साथ में हो चुका है, एक फैन की दिवानगी उनके लिए इस कदर मुसीबत बनी कि वो खुद भी हैरान रह गए। 

बिग बी ने बताया कि एक बार वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब वो शूट खत्म करके अपने कमरे में गए तो उन्होंने पाया कि एक लड़की पहले से ही कमरे के अंदर है। उन्होंने आगे बताया कि वो लड़की उनकी बहुत बड़ी फैन थी। वो उनका न जाने कितनी देर से कमरे में इंतजार कर रही थी। 
 
बतौर बिग बी, जैसे ही वो कमरे में पहुंचे तो उस लड़की ने अपनी साड़ी खोलनी शुरू कर दी। वो उनसे बहुत प्यार करती थी, ये सब देखकर बिग बी काफी हैरान रह गए थे। वो उस लड़की को समझाने की कोशिश करने लगे,  वो लड़की से बोले कि वो थक चुके हैं और आराम करना चाहते हैं और लड़की को वहां से जाने के लिए कहने लगे। लेकिन लड़की पर बिग बी का जुनून इस कदर सवार था कि वो कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थी और बाहर जाने से मना कर दिया और दरवाज़े को अंदर से लॉक कर दिया। 
 
वो लड़की बाद में उन्हें ब्लैकमेल भी करने लगी, उस लड़की ने कहा कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो वो शोर मचा देगी। लेकिन बाद में बिग बी ने बड़ी ही समझदारी से पूरी सिचुएशन को संभालते हुए लड़की को अपने विश्वास में लिया। फिर बाद में उन्होंने चाय के लिए फोन घुमाया, लेकिन साथ ही लड़की ने इतना कहा कि वो कोई भी चालाकी करने की कोशिश न करें। पर जब वेटर चाय लेकर आया तो बिग बी ने दरवाजा खोला। वो लड़की बिग बी के पीछे ही थी। जैसे ही दरवाज़ा खोला उन्होंने लड़की को गोद में उठाकर कमरे से बाहर कर दिया और फटाफट दरवाज़ा बंद कर दिया। 
 
उन्होंने बताया कि वो लड़की होटल के किसी स्टाफ की मदद से कमरे में पहुंची थी। ये एक ऐसा किस्सा था जिसपर बिग बी काफी घबरा गए थे। लड़की को बाहर करने के बाद उन्हें सांस में सांस आई थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »