28 Mar 2024, 18:19:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा आयशा टाकिया जल्द ही ‘जिंदगी ये जिंदगी’ सिंगल के वापसी करने जा रही हैं। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए इस सिंगल का पोस्टर जारी किया है। ‘ये है जिंदगी’ को लवली सिंह ने निर्देशि‍त किया है। आयशा ने इस सिंगल का एक टीजर भी जारी किया है। और अपने फैन्स को यह जानकारी दी है कि यह एक म्यूजिक वीडियो है।

आयशा ने जो पोस्टर जारी किया वह एक फिल्म के पोस्टर जैसा दिख रहा है। इस म्यूजिक वीडियो को एक कहानी के साथ पेश किया जा रहा है। खबरें हैं कि इस वीडियो में महिला सशक्तिकरण पर आधारित कहानी को प्रस्तुत किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »