20 Apr 2024, 11:29:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

साइकिल चलाकर किंग खान के घर पहुंचे सलमान, चिल्लाने लगे- 'शाहरुख-शाहरुख'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 4:25PM | Updated Date: Jun 16 2017 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान को आपने साइकिल चलाते कई बार देखा होगा। हाल ही में एक विडियो वायरल हुआ है जिसमें सलमान खान मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन की ई-साइकिल लॉन्च की थी उसके बाद यह तीसरी बार मौका है जब सलमान साइकिल चलाते दिखे हैं।
 
बता दें कि सलमान अपनी आने वाली फिल्‍म 'ट्यूबलाइट'के प्रमोशन में लगे है इसी कारण वह मुंबई में साइकिल चलाते नजर आए। सलमान जब साइकिल चला रहे थे तब उनके आसपास उनके बॉडीगार्ड भी उनके साथ‍ चल रहे थे। सलमान को  साइकिल चलाते हुए उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैन्‍सों की काफी भीड़ लग थी। 
 
दिलचस्प बात ये है कि सलमान खान साइकिल चलाते हुए सुपरस्टार शाहरूख खान के घर मन्नत के बाहर से भी गुजरे ओर जोर से शाहरुख-शाहरुख चिल्लाते हैं। जो फैंस शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर खड़े थे वो सलमान को देखते ही खुश हो जाते है। अपने फैन्‍सों के लिए एक मेसेज भी दिया है कि लोगों को  ट्रैवल करने के लिए अपने साधन को बदलने की कोशिश करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »