29 Mar 2024, 16:22:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में एंट्री से पहले भगवान 'केदारनाथ' पहुंची सारा अली खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 12:10PM | Updated Date: Jun 16 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म इंड्रस्ट्री के नवाब सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही कंफर्म हुआ है कि सारा सुशांत सिंह के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे। आज उन्हें अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर डाला। जो बढ़ी तेजी से वायरल हो रहा है। शानिवार सुबह उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ मंदिर का निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ एक फोटो शेयर किया।
 
रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत, सारा और निर्देशक अभिषेक कपूर और फिल्म ‘केदारनाथ’ की पूरी टीम उत्तराखंड पहुंच चुकी हैं,जहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर की सुबह की आरती बड़े ही श्रद्धा भाव से करी। आपको बता दें फिल्म ‘केदारनाथ’ एक प्रेम कथा पर आधारित फिल्म है। इसमें सारा अली खान सुंशात सिंह राजपूत की जोड़ी नजर आएगी। निर्देशक अभिषेक कपूर सुंशात सिंह राजपूत के साथ ‘काई पो छे’ पहले भी काम कर चुके हैं।
 
सारा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह पहले ही सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही अपनी काफी अच्छी फैन फॉलोईंग बना ली। आपको बता दें सुंशात की फिल्म ‘राब्ता’ रिलीज हुई है। जिसमें उनकी हीरोइन कृति सैनन नजर आ रही हैं। इसके अलावा सुशांत जल्द ही फिल्म ‘ड्राइव’ में जैकलीन फर्नांडिस और फिल्म ‘रॉ’ में दिशा पटानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »