20 Apr 2024, 14:42:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बादशाहो' फिल्‍म का पांचवा पोस्‍टर रिलीज, इस लुक में नजर आई इलियाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 11:44AM | Updated Date: Jun 16 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 1 सि‍तंबर को रि‍लीज होने वाली फिल्‍म 'बादशाहो' का पांचवा पोस्‍टर रिलीज हो गया है। इस पोस्‍टर में इलियाना डीक्रूज पूराने समय की फिल्‍मों की तरह हाथ में पल्‍लू पकड़े नजर आ रही है। बादशाहो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है। 
 
बता दें इसके पहले 'बादशाहो' के चार पोस्‍टर पहले ही रिलीज किए जा चुके है। जिसमे अजय देवगन, इमरान हाशमी और विद्युत जामवाल का लुक दिखाया गया था। पोस्‍टर में अजय देवगन ने काले रंग की जैकेट पहन रखी है, और अपने मुंह को कपड़े से ढक रखा है और दोनों हाथों में बंदूक भी ले रखी है। 
 
वहीं  इमरान हाशमी राजस्थानी टोपी लगाए और हाथ में बंदूक लेकर उस पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। विद्युत जामवाल भी सीरियस अंदाज में नजर आ रहे हैं,इससे पहले विद्युत को किसी ओर फिल्‍म में लोगों ने इस अंदाज में नहीं देखा है। अब इस फिल्‍म की दूसरी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के लुक को लेकर दर्शकों में काफी उत्‍सुकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »