29 Mar 2024, 20:15:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पाकिस्‍तान में अभिनेता दिलीप कुमार का पुश्‍तैनी मकान ढहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 11:12AM | Updated Date: Jun 16 2017 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेशावर। बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता दिलीप कुमार का पाकिस्‍तान में पुश्‍तैनी मकान ढह गया। यह मकान काफी जर्जर हालत में था। इस मकान को पाकिस्‍तान सर‍कार ने 2014 में राष्‍ट्रीय धरोहर घोषित किया था। इस घर से दिलीप कुमार की कई यादें जुड़ी थी। अधिकारियों ने मकान गिरने के बाद कहा कि इस जगह पर अब उसी तरह का मकान यादगार के तौर पर बनाया जाएगा। 
 
हेरिटेज काउंसिल के महासचिव शकील वहीदुल्ला ने कहा, ऐतिहासिक किस्सा खवानी बाजार के पास मोहल्ला खुदा दाद में स्थित मकान का केवल अगला हिस्सा और गेट ही सलामत है। बाकी हिस्सा गिर गया है। बता दें कि ये घर तकरीबन एक सदी पुराना था। वहीं ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण में लापरवाही के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत ने सरकार की आलोचना की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »