25 Apr 2024, 19:42:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की मंझी हुई अदाकारा टीवी एक्ट्रेस किरण खेर का जन्मदिन है। किरण खेर आज 62 साल की हो गई हैं। किरण खेर कलर्स टीवी के एक रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ का सीजन 8 में बतौर जज बन कर आ रही हैं। इस शो से किरण 2009 से जुड़ी हुई हैं। 2014 के आम चुनाव में किरण खेर चंडीगड़ से लोकसभा सांसद चुनीं गईं।
 
14 जून 1955 को किरण खेर का जन्म पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में ग्रेजुएशन की। किरण की शादी मुंबई के बिजनेस मैन गौतम बेरी के साथ हुई। लेकिन दोनों का जल्दी तलाक हो गया। इसके बाद 1985 में उनकी शादी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर से हुई। 
 
किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1973 में पंजाबी फिल्म असर प्यार दा से की। बॉलीवुड में उनकी एंट्री 1990 श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से हुई। इसके बाद उन्होंने तुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली में काम किया। इस फिल्म में उन्हें नेशनल अवार्ड मिला। साल 2002 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘देवदास’ में उनकी बेहतरीन एक्टिंग को हर किसी ने सराहा। किरण खेर ने कई टीवी शो में भी काम किया। इन टीवी सीरियल में प्रतिमा, गुब्बारे, इसी बहाने शामिल हैं। इसके बाद वो कलर्स टीवी चैनल के रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ में लगातार 8वीं साल बतौर जज के रूप में आ रही हैं। यह शो काफी फेमस हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »