25 Apr 2024, 11:05:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिपाशा बसु के हॉट वीडियो से इंस्टाग्राम पर लगी आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 10:43PM | Updated Date: Jun 13 2017 10:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘राज’ और ‘धूम’ जैसी बेहद सफल फिल्म सीरीजों का हिस्सा रही अभिनेत्री बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपने एक वीडियो से हलचल मचा दी है। अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाने वाली बिपाशा इस वीडियो में एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। 
 
अभिनेता करनसिंह ग्रोवर से शादी रचाने वाली बिपाशा एक फिटनेस फ्रीक हैं और उनकी इंस्टाग्राम टाइमलाइन ऐसी ही तस्वीरों और वीडियो से भरी पड़ी है। बिपाशा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वे अकेलेपन में इस तरह एंजॉय करती हैं और बॉडी वेट ट्रेनिंग से बेहतर कुछ नहीं होता। उन्होंने बताया है कि इस मेहनत से उनके शरीर में हर रोज बदलाव आ रहा है और वे हर बीतते दिन के साथ मजबूत महसूस करती हैं। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »