29 Mar 2024, 20:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई: सड़ी-गली हालत में मिला अभिनेत्री का शव, हत्या का संदेह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 10:41AM | Updated Date: Jun 13 2017 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कृतिका चौधरी नामक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। फ्लैट से बदबू फैलने के बाद पुलिस को खबर की गई। ये फ्लैट बाहर से बंद था। जिसके बाद पुलिस लॉक तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस का मानना है मॉडल की मौत 4 दिन पहले ही हो चुकी है। माना जा रहा है कि किसी ने उनकी हत्या कर दी। लेकिन किसी को पता ना चले इसलिए कमरे का एसी चालू रखा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान भी मिले है। जिसके बाद पुलिस ने आस पड़ोस के अलावा उसके दोस्तों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार अंबोली पुलिस के पास फोन आया और बताया गया कि कृतिका के अपार्ट्मेंट से बदबू आ रही है। जब दरवाजा खोला, तो लड़की का शव बेहद ही बुरी अवस्था में मिला। फिलहाल बॉर्डी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कृतिका सावधान इंडिया सहित कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »