18 Apr 2024, 12:54:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हसीना का नया पोस्टर रिलीजः बुर्का पहने नजर आईं श्रद्धा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 3:00PM | Updated Date: Jun 12 2017 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी अपकमिंग बायोपिक हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई का नया पोस्टर शेयर किया है। इस नए पोस्टर में श्रद्धा बुर्के में नजर आ रही हैं और पूरे पोस्टर में उनकी डरावनी आंखें दिखाई दे रही हैं, जो इस पोस्टर का मेन अट्रैक्शन है। पोस्टर पर एक लाइन लिखी हुई है अट्ठासी केस दर्ज पर कोर्ट में हाजरी सिर्फ एक बार। इसके अलावा पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट 18 अगस्त भी दी गई है।
 
इस फिल्म में श्रद्धा के साथ उनके भाई सिद्धांत कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सिद्धांत दाउद इब्राहिम का रोल प्ले करेंगे और श्रद्धा उनकी बहन हसीना पार्कर की भूमिका निभाएंगी। कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई सिद्धांत की दाउद इब्राहिम के लुक वाली एक तस्वीर शेयर की थी। अपने इस रोल के लिए सिद्धांत ने 9 किलो वजन बढ़ाया है।
 
फिल्म में श्रद्धा बहुत ही बोल्ड और बेखौफ अंदाज में नजर आएंगी। गौरतलब है कि हसीना पार्कर की 6 जुलाई 2014 को मौत हो गई थी। हसीना के खिलाफ 88 केस ​रजिस्टर थे लेकिन वह अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही कोर्ट गई थी। खबरों की मानें तो हसीना अपने भाई के 1000 करोड़ के अंडरवर्ल्ड एम्पायर को संभालती थी। इंडियन फिल्म इंस्टड्री ​में ऐसा पहली बार हो रहा है जब रियल लाइफ बहन भाई पर्दे पर भी बहन भाई के रोल में दिखेंगे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »