26 Apr 2024, 03:09:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने इमोशनल वीडियो पोस्ट कर पापा को किया याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 10:48AM | Updated Date: Jun 12 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छा जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पिता के निधन को आज चार साल है गए हैं। इस मौके पर प्रियंका ने अपने पिता को याद किया और सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा है कि कुछ चीजे हमेशा दर्द देती हैं।  

बता दें कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का साल 2013 में कैंसर से निधन हो गया था। वे डॉक्टर थे और इंडियन आर्मी से 1997 में रिटायर्ड थे। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं यहां तक कि उन्होंने अपनी कलाई पर एक टैटू भी बनवाया हुआ है। टैटू में लिखा है डैडीज लिल गर्ल। कई बार प्रियंका के पिता उनके साथ अवॉर्ड फंक्शंस में शामिल होते थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »