28 Mar 2024, 18:13:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ के बाद मोहित सूरी अब अपनी फिल्म के लिए बिलकुल तैयार हैं। अपनी अगली फिल्म में वे फरहान अख्तर के साथ काम कर रहे हैं। फरहान के साथ मोहित पहली बार काम कर रहे हैं। इस बार वे बाप-बेटे के रिलेशनशिप पर अपनी अगली कहानी लिख रहे हैं। फिल्म का बैकड्रॉप बॉक्सिंग रहने वाला है। जिसमें फरहान अपने रोल के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। फरहान इस फिल्म में दो ऐज ग्रुप में दिखेंगे। जिसके लिए उन्हें अपनी बॉडी को  मेंटेन रखना होगा। फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के दौरान उन्होंने अपनी बॉडी पर कई एक्सपेरिमेंट्स किए थे। मोहित ने बताया कि फरहान ने स्क्रिप्ट को पढ़कर ही इस फिल्म को करने का मन बना लिया है। अब फिल्म के दूसरे एक्टर की तलाश है। उन्होंने बताया कि यह कहानी उनकी निजी जिंदगी से काफी ताल्लुक रखती है क्योंकि उन्होंने कम उम्र में अपनी मां को खो दिया था और उनके पिता ने उनकी परवरिश की। मोहित साथ में फरहान के बेटे के रोल के लिए नए चेहरे की तलाश में जुट गए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »