20 Apr 2024, 07:37:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बाल-बाल बची आमिर खान की बेटी जायरा, डल झील में गिरी कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 4:02PM | Updated Date: Jun 10 2017 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दंगल में आमिर खान की बेटी बनी जायरा वसीम की कार डल झील में गिर गई। इस खतरनाक इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है।
 
बताया जा रहा है कि जायरा वसीम अपने दोस्त के साथ सफेद रंग की स्कॉर्पियो से कहीं जा रहीं थीं, तभी उनकी कार अचानक सड़क से उतर गई और डल झील में गिर गई। 
 
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, जायरा ने बताया कि वो अपने दोस्त आरिफ के साथ जा रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा गाड़ी की स्पीड काफी तेज होने के कारण हुआ और तभी ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतर कर झील में जा गिरी। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने दोनों की जान बचाई।
 
हालांकि, इस हादसे में जायरा को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं, लेकिन उनके दोस्त आरिफ अहमद बुरी तरह घायल हो गए हैं। यह घटना देर रात 9 बजे की है। बता दें कि इसी साल आई आमिर की फिल्म में जायरा ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म में जायरा ने गीता फोगाट के बचपन का रोल किया था। 
 
आमिर पहलवान महावीर फोगाट के रोल में नजर आए थे। फिल्म में महावीर सिंह और उनकी बेटियों के स्ट्रगल के बारे में दिखाया गया है।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »