25 Apr 2024, 03:43:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अब एक विज्ञापन फिल्म ‘ब्रिजिंग द गैप्स’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ विज खलीफा, अदवोआ अबोआ और मारिया बोर्गेस जैसे कई कलाकारों नजर आएंगे। प्रियंका ने एक बयान में कहा, दुनिया में कई दरारें हैं, जिन्हें भरने की ही जरूरत है। मेरे लिए इनमें से सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं का सशक्तिकरण है। महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की जरूरत है और अपने लिए जो सर्वश्रेष्ठ कर सकती हैं, वह करने की जरूरत है।
 
बता दें कि नवोदित निर्देशक एडवर्ड एनिनफुल के निर्देशन में बनी ‘ब्रिजिंग द गैप्स’ का निर्माण अमेरिकी परिधान ब्रांड लिए किया गया है। इसमें क्रिस्टी ब्रिंकले, माइल्स चैमले-वॉटसन, जोनाथन ग्रोफ, फ्रेनांडा ली, ऐलेन रोजा, जैस्मिन सैंडर्स समेत कई कलाकार नजर आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »