24 Apr 2024, 16:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ड्रग्स रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी और पति विक्की भगोड़ा घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2017 1:40PM | Updated Date: Jun 7 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक बार ड्रग्स तस्करी मामले में फंस गई हैं। ममता कुलकर्णी के साथ उनके पति विक्की गोस्वामी का भी नाम इस मामले में शामिल है। मुंबई ठाणे सेशन कोर्ट ने पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके कथित पति विक्की गोस्वामी को 2000 करोड़ रूपये के इफेड्रिन ड्रग्स मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट ने साथ ही ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी की अचल संपत्ती भी जब्त करने के आदेश दिए हैं। विक्की गोस्वामी पहले भी इस मामले में कैनेडा में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कोर्ट ममता कुलकर्णी के अंतिम पते पर वारंट भी जारी कर सकती है।

2016 में ठाणे पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई मामले में छापा मारा था जिसमें 2000 करोड़ के ड्रग्स जब्त हुए थे। इसी में ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी का भी नाम सामने आया था।आपको बता दें संयुक्त अरब अमीरात में विक्की गोस्वामी को 1997 में 25 साल की सजा सुनाई थी लेकिन 2012 में अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें छोड़ दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »