29 Mar 2024, 18:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की एक महत्वपूर्ण चीज की बोली लगाने वाले हैं। सलमान उन जूतों की बोली लगाने वाले हैं जो वे ‘ट्यूबलाइट’ फिल्म में लटका कर घूम रहे हैं। खबर के मुताबिक फिल्म की रिलीजिंग के बाद सलमान खान के गले में लटके उन जूतों की नीलामी होगी। जिसने सबसे ज्यादा रुपए दिए जूते उसके। सलमान खान प्रोडक्शन हाउस ने यह फैसला लिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जूतों की नीलामी के बाद जो रुपए कंपनी को मिलेंगे वह सलमान के एनजीओ ‘बिइंग ह्युमन’ के खातें में जाएंगे और इन रुपयों को जरूरत मंद लोगो के काम में लगाया जाएगा। फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान जिन जूतों को लटका कर घूम रहे हैं वह जूते सोहेल खान के हैं। दरअसल फिल्म के किसी सीन में सोहेल खो गए हैं। अब पहचान के लिए सलमान के पास सोहेल की तस्वीर भी नहीं है। बस सोहेल के जूते ही हैं और इसी को ही गले से लगाकर उन्हें खोज रहे हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »