23 Apr 2024, 22:54:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गूगल मना रहा है इस मशहूर अभिनेत्री का जन्मदिवस, सजाया डूडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 11:04AM | Updated Date: Jun 4 2017 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज यानी 4 जून को अपने जमाने की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा नूतन का जन्मदिवस है। नूतन का जन्म 4 जून, 1936 को मुंबई में हुआ था। गूगल ने अपने डूडल में नूतन के चार रेखाचित्रों को जगह देकर इस महान अभिनेत्री के 81वें जन्मदिन को यादगार बना दिया है।

गूगल ने अपने इंडिया पेज पर अभिनेत्री नूतन के खुशी, दुखद और नाटकीय रंगों को पेश किया है। जब आप इस पर माउस क्लिक करेंगे तो गूगल आपको नूतन से जुड़े तमाम लिंक्स पर ले जाएगा, जहां आप उनके विकिपीडिया से लेकर उनसे संबंधित ख़बरें और तस्वीरों को भी देख सकते हो।
 
4 दशक तक किया राज
नूतन अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री शोभना समर्थ और निर्माता-निर्देशक कुमार सेन समर्थ की बड़ी बेटी थीं। नूतन ने फिल्मी दुनिया पर करीब चार दशक तक राज किया। इस दौरान उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें हिंदी सिनेमा के इतिहास में बेहतरीन महिला कलाकारों में से एक के रूप में माना जाता है।

विरासत में मिली थी एक्टिंग 
नूतन मशहूर अभिनेत्री शोभना समर्थ और निर्माता -निर्देशक कुमार सेन समर्थ की बड़ी बेटी थीं। 70 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली नूतन अपने दौर की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। अपने स्कूली जीवन से ही एक्टिंग की शुरुआत करने वाली नूतन ने पहली बार फिल्मों में नौ साल की उम्र में काम की। नूतन ने पहली बार फिल्म 'नल -दमयंती ' में काम किया था।
 
काजोल की मौसी हैं नूतन 
नूतन ने रजनीश बहल से शादी की थी। उऩका एक बेटा है। जिनका नाम मोहनीश बहल है। पेशे से मोहनीश फिल्म एक्टर है। वहीं नूतन की बहन तनुजा भी जानी -मानी अभिनेत्री हैं। नूतन आज के दौर की चर्चित अभिनेत्री काजोल की मौसी है।
 
फिल्मफेयर अवार्ड
नूतन को बेहतरीन आदकारी के लिए 5 बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला। इनमें उनकी सीमा (1956), सुजाता (1959), बंदनी (1963), मिलन (1967) और मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978) फिल्में शामिल हैं। 1974 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
 
1991 में हुआ निधन
1959 में नूतन का विवाह नेवी कंमाडर रजनीश बहल के साथ हुआ। मोहनीश बहल उन्हीं के बेटे हैं। 1989 में कैंसर ने नूतन को जकड़ लिया। 21 फरवरी, 1991 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »