17 Apr 2024, 00:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या ने ठुकरा दिया था इस हीरो का 'प्यार', अब साथ करेंगी काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 10:55AM | Updated Date: Jun 4 2017 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में दिखाई दीं थीं। इसके बाद न वो किसी फिल्म में दिखाई दीं और न ही कोई फिल्म साइन की। अब खबर है कि ऐश्वर्या राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में नजर आएंगी।
 
इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर होंगे। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा प्रोड्यूस करेंगे और डायरेक्टर अतुल मांजरेकर इसका निर्देशन करेंगे। इस फिल्म से अतुल अपने निर्देशन करियर की भी शुरूआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'फैनी खान' है जो इंग्लिश फिल्म 'एवरिबडीज फेमस' का रिमेक है।
 
आपको बता दें कि इस फिल्म के बारे में अनिल कपूर ने पिछले साल ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी। उन्होंने अपनी गाते हुए तस्वीर डाली थी। ये फिल्म एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें अनिल पिता की भूमिका में होंगे। ऐश्वर्या के रोल के बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। ऐश्वर्या और अनिल ने इससे पहले भी दो सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों ने 'हमारा दि आपके पास है' और 'ताल' में साथ काम किया था।
 
पहले खबरें थीं कि ऐश्वर्या मणिरत्नम की फिल्म करने जा रही हैं लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग गया है। ऐश्वर्या और अभिषेक को अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' भी ऑफर हुई थी लेकिन शायद उन्हें फिल्म का स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »