19 Apr 2024, 11:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की जोड़ी वाली सुपरहिट फिल्म बिल्ला अब हिंदी में रिलीज होने वाली है।

बाहुबली 2 की सफलता के बाद प्रभास पूरी दुनिया में मशहूर हो गए हैं। बाहुबली से पूरी दुनिया के लोग प्रभास के ही नहीं बल्कि फिल्म में देवसेना की भूमिका निभाने वाली अनुष्का शेट्टी के भी फैन हो गए हैं। अब इन दोनों स्टार्स की 2009 में आई एक सुपरहिट फिल्म 'बिल्ला' जल्द ही हिंदी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता इन दोनों की लोकप्रियता का जल्द से जल्द फायदा उठाना चाहते हैं। इसी को देखते हुए इस फिल्म के निर्माताओं ने जल्द से जल्द हिंदी दर्शकों के लिए इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया है।
 
इस टीजÞर में जहां प्रभास अपने ऐक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं वहीं 'बाहुबली' से उलट अनुष्का शेट्टी भी अपने आधुनिक ग्लैमरस अवतार में किसी भी बॉलिवुड हीरोइन को टक्कर दे रही हैं। इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में दिखाई देंगे और हिंदी में यह फिल्म 'रेबल 2' के नाम रिलीज होगी। बिल्ला इसी नाम से तमिल में बनी फिल्म का रीमेक थी। इससे पहले इस फिल्म तेलुगु वर्जन में एनटी रामा राव और तमिल वर्जन में रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के यह दोनों वर्जन साल 1978 में अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'डॉन' से प्रेरित थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »