29 Mar 2024, 17:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आईफा 2017 का जश्न बहुत जल्द शुरू होने वाला है और अभी से इस अवॉर्ड शो के लिए माहौल बनाया जा रहा है। मुंबई में गुरुवार को एक कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें सलमान खान, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसे सितारे शामिल हुए। आईफा 2017 के अवॉर्ड नाइट को करण जौहर अपने अंदाज में होस्ट करेंगे। करण का साथ देते हुए बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और टीवी कलाकार मनीष पॉल दर्शकों को हसाएंगे। एआर रहमान का बॉलीवुड में 25 साल पूरा होने की खुशी में खास प्रोग्राम भी रखा जाएगा। अवार्ड नाइट सेरेमनी में डांस का तड़का लगाते हुए सलमान खान, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ नजर आएंगे। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन और शाहिद कपूर भी डांस करते दिखेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »