24 Apr 2024, 06:31:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आमिर खान की फिल्‍म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की फीस जानकार हैरान रह जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2017 6:05PM | Updated Date: Jun 2 2017 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाले एक्‍टर्स की लिस्‍ट में शुमार है। आजकल एक्‍टर्स फिल्‍मों से होने वाले प्रॉफिट से ही अपनी फीस वसूल रहे हैं। आमिर भी अपनी अगली फिल्म के लिए कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए आमिर जो फीस ले रहे हैं वो जानकर आप चौंक जाएंगे। 
 
आमिर खान अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए प्रॉफिट का 70 परसेंट हिस्सा लेने वाले हैं, और बाकी बचा हुआ 30 परसेंट प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा लेंगे। ये बात काफी चौंकाने वाली है। क्योंकि कोई भी प्रोड्यूसर अपनी फिल्म का इतना शेयर देने के लिए राजी नहीं होता है। 
 
शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान सभी अपनी फिल्मों से हुए प्रॉफिट का हिस्सा लेते हैं। लेकिन किसी को भी आज तक 50 परसेंट से ज्यादा नहीं मिला। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मेन लीड में होंगे। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »