25 Apr 2024, 16:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ट्यूबलाइट का दूसरा गाना 'नाच मेरी जान' रिलीज हो गया है। यह गाना सलमान खान और सोहेल खान पर फिल्‍माया गया है।गाने को अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है और म्‍यूजिक प्रीतम का है। गाने को कमाल खान, नक्ष बजीज, देव नेगी और तुषार जोशी ने गाया है। फिल्म में चीनी अभिनेत्री झु झु भी नजर आने वाली है. ऐसा पहली बार हो रहा है जब सलमान की अभिनेत्री कोई चीनी एक्ट्रेस है।
 
25 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। बता दें कि फिल्म 23 जून को रिलीज होगी। यह कबीर के साथ सलमान की तीसरी फिल्म है। इससे पहले जोड़ी ने 'एक था टाइगर' (2012) और 'बजरंगी भाईजान' (2015) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »