29 Mar 2024, 10:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के रिलेशनशिप के बारे में आए दिन चर्चाएं होती रहती हैं। खबरों की मानें तो दोनों के बीच यह करीबियां फिल्म ‘रॉक आॅन 2’ के दौरान बढ़ी थीं, जिसके बाद यह बढ़ती ही चली गईं। हालांकि श्रद्धा और फरहान अपने बारे में आ रहीं इन खबरों को हमेशा अफवाह करार देते आए हैं। सूत्रों के अनुसार श्रद्धा सिंगल हैं और केवल अपने काम पर फोकस कर रही हैं। श्रद्धा कपूर के एक करीबी के अनुसार, श्रद्धा कपूर अब एक दम सिंगल हैं और अपने काम पर फोकस कर रही हैं। श्रद्धा के बारे में ऐसी खबरें उनके काम को वो तवज्जो नहीं दिला पा रही हैं, जो उन्हें मिलनी चाहिए।  सोर्स के अनुसार, श्रद्धा के पास किसी तरह के नए रिलेशनशिप के लिए वक्त नहीं है। वे अपनी फिल्मों पर काफी मेहनत कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »