29 Mar 2024, 13:00:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री रवीना टंडन की जोड़ी फिर से साथ नजर आ सकती है। नब्बे के दशक में अक्षय और रवीना के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन दोनों का रिश्ता टूट गया था। उसके बाद से दोनों ने साथ काम नहीं किया, लेकिन इस बार छोटे पर्दे पर दोनों साथ नजर आ सकते हैं। 
 
चर्चा है कि अक्षय छोटे पर्दे पर बतौर जज लौट रहे हैं। उनसे ‘द ग्रेट इंडियन लॉफेटर चैलेंज’ के अगले सीजन लिए संपर्क किया गया है। अब कहा जा रहा है कि शो के निर्माताओं ने रवीना से भी शो में जज बनने के लिए बात की है। रवीना ने इस शो में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अभी तक उन्होंने शो को साइन नहीं किया है। चर्चा है कि अक्षय इस शो के मेन जज होंगे और उन्हें शो में सुपर बॉस कहा जाएगा। रवीना फिलहाल रियालिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ को जज कर रही हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »