25 Apr 2024, 21:15:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान की बेटी के बारे में यह बोल गई शबाना आजमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 12:34PM | Updated Date: May 29 2017 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री शबाना आजमी ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बारे में एक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि सुहाना एक अच्छी एक्टर होंगी। शाबाना आजमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा है कि, मेरी बात को गांठ बांध कर रख लें, सुहाना एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। मैंने उसकी एक्टिंग का एक विडियो देखा है। वो बहुत ही बेहतरीन है। उसे दुआएं दीजिए। 
 
इस ट्वीट के जवाब में किंग खान शाहरुख ने कहा कि, आपकी इस प्रशंसा के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपका ये कहना सुहाना को बहुत ज्यादा उत्साहित करेगा। आपको बता दें कि एक तस्वीर अबराम के जन्मदिन को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसमें अबराम को सुहाना ने अपनी गोद में उठा रखा है। इस तस्वीर को देखने के बाद ही शबाना आजमी ने ट्वीट किया था। 
 
आपको शायद ये याद हो कि कुछ महीनों पहले सुहाना के स्कूल में किए गए एक प्ले का विडियो वायरल हुआ था जिसमें सुहाना ने बेहतरीन एक्टिंग की थी। शाहरुख खान की बेटी की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले समय में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना को लॉन्च करने की कोशिश करेंगे. जिसके लिए सुहाना भी काफी मेहनत कर रही हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »