20 Apr 2024, 14:36:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्वॉयफ्रेंड की इस चीज को बेहद पंसद करती हैं प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2017 1:35PM | Updated Date: May 28 2017 1:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश से लेकर विदेशों में प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। अपनी फिल्मों से इतर प्रियंका एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हैं। हाल ही में वे मशहूर अमेरिकन टीवी शो डर्टी लॉन्ड्री में नजर आईं। इस शो के दौरान प्रियंका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को लेकर ऐसा खुलासा किया है। 
 
दरअसल इस शो के दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उनके पास एक जैकेट है जोकि उन्हें बहुत पसंद है। आगे प्रियंका ने बताया कि यह जैकेट उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस जैकेट को वह अक्सर यात्रा के दौरान पहनती हैं। 
 
वह कहती हैं कि एयरपोर्ट के लिए यह सबसे शानदार चीज है। मैं हमेशा इसे पहनती हूं। यह काफी आरामदायक है। जब प्रियंका से पूछा गया कि वह इस जैकेट को अभी भी अपने पास क्यों रखती हैं तो उनका जवाब था कि चीजें बदल गई हैं, लेकिन इसे मैं बहुत प्यार करती हूं क्योंकि यह एक तरह से मेरा हो गया है। साथ ही प्रियंका ने कहा कि जब उनके ब्वॉयफ्रेंड ने इस जैकेट को उनसे वापिस मांगा तो प्रियंका ने देने से मना कर दिया था। बता दें कि हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में प्रियंका नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रन और अन्य कलाकार हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »