19 Apr 2024, 13:48:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस निशानी को दिल से लगा कर रखती हैं प्रियंका, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2017 9:50AM | Updated Date: May 27 2017 9:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने स्‍टाइल, अपनी एक्टिंग के लिए सराही जा रही हैं। चाहे किसी रेड कारपेट पर चलना हो या फिर किसी टीवी शो में नजर आने वाली प्रियंका हो, उनके स्‍टाइल के चर्चे हमेशा रहते हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया है कि वह एक ऐसी जैकेट पहनती हैं जो उनकी नहीं है, बल्कि उनके एक्‍स-बॉयफ्रेंड की है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉरा ब्राउन के अमेरिकन टीवी शो 'डर्टी लॉन्‍ड्री' में नजर आईं। इस शो में प्रियंका ने बताया कि जब वह छोटी थीं तब वह एक स्‍टोर से कपड़े चुरा चुकी हैं। इसके अलावा प्रियंका ने काफी यह भी बताया कि उन्‍हें एक ऐसी जैकेट बेहद पसंद है, जिसे वह अक्‍सर पहना करती हैं लेकिन यह जैकेट प्रियंका चोपड़ा की नहीं है।

प्रियंका ने शो के दौरान बताया कि यह जैकेट उनके एक्‍स बॉयफ्रेंड से जुड़ी है और यह उन्‍हें काफी पसंद है। प्रियंका अक्‍सर यह ब्‍लैक हुडी जैकेट अपने ऐयरपोर्ट लुक्‍स में इस्‍तेमाल करती हैं। उन्‍होंने बताया कि यह जैकेट दरअसल उनका एक्‍स-बॉयफ्रेंड उनके घर पर छोड़ गया था। प्रियंका को यह इतनी पसंद आई की उन्‍होंने इसे अपने पास ही रख लिया. यहां तक की ब्रेकअप के बाद प्रियंका से जब उनके एक्‍स ने इसे वापिस मांगा तो प्रियंका ने इसे देने से मना कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »