19 Apr 2024, 15:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। नासिक से दो दिन पहले एक ही परिवार की लापता हुईं छह नाबालिग लड़कियों का पुलिस ने मुंबई में शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर पता लगाया। ये लड़कियां अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने वहां पहुंच गई थीं। पूछताछ से पता चला है कि बच्चियां शाहरख खान को देखने यहां आई थीं। 
 
पुलिस ने बताया कि बच्चियां 12 से 15 साल की उम्र की हैं। बच्चियां चचेरी-ममेरी बहनें हैं। उनके माता-पिता ने महर्सुल पुलिस थाने में बच्चियों के खो जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। सभी बच्चियां 23 मई की शाम को नासिक जिले के कालवन ताल्लुका के प्रसिद्ध नंदुरी मंदिर से गायब हो गई थीं।
 
वहां से बच्चियां नासिक रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं और शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर उपनगर दादर पहुंची। यहां से वो शाहरख खान को देखने के लिए उनके घर 'मन्नत' के सामने पहुंची। बच्चियों को पुलिस ने 24 घंटे में उनके घर पहुंचा दिया था। बच्चियों को ढूंढने के लिए नासिक से ही पुलिस की एक टीम मुंबई आई थी। 
 
नासिक पुलिस की टीम को ठाणे और कल्याण पुलिस के जरिए जानकारी मिली थी कि बच्चियां मुंबई के बांद्रा में शाहरुख के घर मन्नत के सामने हैं। पुलिस ने इन बच्चियों को समझाया और फिर उनके माता-पिता को सौंप दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »