29 Mar 2024, 03:13:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्‍म 'बेवॉच' जल्‍द ही रिलीज होनेवाली है। हाल ही जब प्रियंका से पूछा गया कि उनका फेवरेट कोस्‍टार कौन है? तो उन्‍होंने कहा कि उसे अपने सह-कलाकार और दोस्त रणवीर सिंह के ‘बागी तेवर' पसंद हैं। दरअसल हाल ही में ‘लाइव विथ केली एंड रयान' के शो पर दिखी 34 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि रणवीर बहुत क्यूट हैं। बता दें कि प्रियंका और रणवीर ‘बाजीराव मस्तानी', ‘गुंडे' और ‘दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं।

केली ने उनसे पूछा कि उनके पसंदीदा सह कलाकार कौन हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, ‘मेरे भारतीय सह-कलाकार। उनका नाम रणवीर सिंह है। उनके तेवर बागी हैं और हां, वह क्यूट हैं।'' इस पर शो की प्रस्तोता ने कहा, ‘‘हां, वह बहुत आकर्षक हैं।' 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »