29 Mar 2024, 15:04:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। हाल ही में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने अपने 18 साल के रिश्ते को तोड़ दिया है और दोनों के तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। वैसे तलाक की असली वजह अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ अरबाज खान भी विदेशी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पड़े हुए थे। कुछ दिन पहले ही अरबाज की उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्जेंड्रा के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। सूत्रों के मुताबिक यह जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला है। अरबाज खान और एलेक्जेंड्रा की शादी की तैयारियां शुरू भी कर दी गई है। तारीख जल्द ही पता चल जाएगी। मजे की बात यह है कि सलमान और अरबाज दोनों ही रोमानियाई लड़की के प्यार में पड़ चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »