25 Apr 2024, 03:26:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में डांसर का किरदार निभाती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड निर्देशक के अनुसार फिल्म 'ठग ऑफ हिंदुस्तान' निर्देशित करने जा रहे हैं। यह फिल्म यशराज बैनर तले बनाई जायेगी। फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका होगी। यह पहली बार होगा जब अमिताभ और आमिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आयेंगे। फिल्म में कैटरीना कैफ की भी अहम भूमिका होगी। चर्चा है कि फिल्म में कैटरीना अपने डांस के जलवे दिखाएंगी।
 
चर्चा है कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में कैटरीना डांसर का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके साथ ही वह इस फिल्म में एक आइटम नंबर भी करेंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पूर्व ब्रिटिश शासन के ज़माने के ठगों की है। यह फिल्म मेडोव्स टेलर की किताब 'कन्फेशन ऑफ ठग पर आधारित है जो साल 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज़ होगी।'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में दंगल फेम फातिमा सना शेख भी प्रमुख भूमिका में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »