28 Mar 2024, 17:45:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर, अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा और सुशांत राजपूत को लेकर फिल्म बनाने जा रही हैं।

चर्चा है कि सारा अली खान अभिषेक कपूर की फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर करने जा रही हैं। सुशांत पहले भी अभिषेक के साथ काम करने वाले थे लेकिन उनके पास समय नहीं थीं लेकिन अब दोनों ने एक साथ आने का फैसला किया है। यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी, जो कि अगले साल तक शुरू हो सकती है।
 
अभिषेक अपनी फिल्म के लिए नई जोड़ी चाहते थे। इसीलिए उन्होंने सैफ अली खान की बेटी सारा को लीड रोल में कास्ट करने का फैसला लिया है। सारा ने इस फिल्म की टीम से भी मुलाकात की है और उन्हें यह फिल्म पसंद आयी है। हो सकता है कि वह आने वाले कुछ दिनों के अंदर यह फिल्म साइन कर लें। एकता उनकी बेटी को बॉलीवुड में सही जगह दिलायेंगी। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी तरफ से शुभकामनायें दी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »