29 Mar 2024, 12:45:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रोमांटिक फिल्म बनाने में माहिर हैं आदित्य चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2017 1:16PM | Updated Date: May 20 2017 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में आदित्य चोपड़ा का नाम एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलो पर खास पहचान बनायी।

21 मई 1971 को मुंबई में जन्में आदित्य के पिता यश चोपड़ा जानेमाने फिल्मकार थे। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण आदित्य का भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया। आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत अपने पिता निर्मित चांदनी, लम्हे और डर जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर की।
 
बतौर निर्देशक आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1995 में प्रदर्शित ब्लॉककबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हिनियां ले जायेंगे से की। इस फिल्म में शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये आदित्य सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये।
 
वर्ष 2000 में आदित्य ने अपनी दूसरी फिल्म मोहब्बते का निर्देशन किया। इस फिल्म में आदित्य ने एक बार फिर से अपने चहेते अभिनेता शाहरूख का चयन किया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरूख का टकराव देखने लायक था। फिल्म के जरिये आदित्य ने अपने भाई उदय चोपड़ा और शमिता शेट्टी को लांच किया। मोहब्बते टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »